सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक, स्वच्छ और सुंदर मोहनगढ़ का लिया संकल्प




मोहनगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मोहनगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में मोहनगढ़ सरपंच अखलेश केवट प्रशासनिक अमले, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान जगह-जगह जमा कचरे को हटाया गया तथा लोगों को कचरा खुले में नहीं फेंकने और निर्धारित स्थान पर ही डालने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। घर, गली, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं सुंदर मोहनगढ़ का निर्माण संभव है।
Previous Post Next Post