मोहनगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर


मोहनगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहनगढ़ पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहनगढ़ तहसीलदार सावंत सिंह एवं थाना प्रभारी अंकित दुबे ने उपस्थित लोगों को बैठक के उद्देश्य से अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम रखना तथा सभी त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने पर जोर दिया।
तहसीलदार सावंत सिंह और थाना प्रभारी अंकित दुबे ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना रहे।
Previous Post Next Post