टीकमगढ़। बीते दिनों थाना देहात क्षेत्र के ग्राम मवई स्थित बस स्टैंड पर स्थापित डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के संवेदनशील प्रकरण में थाना देहात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी टीकमगढ़ को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस देहात थाना पुलिस ने दो आरोपियों कों हिरासत में लिया —
राजेश लोधी पिता नारायणदास लोधी उर्फ खड़ी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धजरई, थाना देहात, जिला टीकमगढ़।
अनिल कुमार लोधी उर्फ भज्जू पिता रामनाथ लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धजरई, थाना देहात, जिला टीकमगढ़।
दोनों से पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई।इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया।