उपयंत्री ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश



 पंचायती विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे उपयंत्री 

मोहनगढ़। इन दोनों पंचायतों में तेजी से निर्माण कार्य कराए जा रहे है। जिले की सभी जनपद पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।लेकिन कहीं-कहीं विकास  कार्य जनता के हित मे कराए जा रहे है तों कही विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार की सुबह उपयंत्री नीशु जैन ने  जनपद पंचायत जतारा की ग्राम पंचायत बिंदारी खास के राजनगर गांव मे चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और उपयंत्री नीशू  जैन ने मानसून आने से पहले  सभी विकास कार्यों को पूर्ण  किए जाने  के निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पंचायत विभाग द्वारा अधिकांश ग्राम पंचायत में मुक्तिधाम  निर्माण कार्य एवं गावों की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उप यंत्री नीशू जैन  का कहना है की ग्राम पंचायत बिंदारी खास के गांव  राजनगर मे चल रहे निर्माणकारियों का निरीक्षण किया गया जिसमे अंडर ग्राउंड ड्रैनेज का कार्य गुणवत्ता युक्त पाया गया
बाउंडरी वाल निर्माण मुक्तिधाम राजनगर का कार्य प्रगतिरत स्थिति में है जिसमें चिनाई कार्य पूर्ण एवं प्लास्टर का कार्य प्रगतिरत है जिसमें निर्धारित मसाले में कार्य करने एवं तराई सही करने हेतु निर्देशित किया गया।
Previous Post Next Post