बूँद-बूँद पानी को तरस रहा मोहनगढ़, ग्रामीणों का आरोप—नल-जल योजना हुई फेल


कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद गर्मी खत्म होने तक भी घर-घर नहीं पहुंचा पानी, खोदी गई पक्की सड़कों से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल


राकेश भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट | मोहनगढ़
मोहनगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना क्षेत्र में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। गर्मी का मौसम समाप्त होने को है, लेकिन अब तक कई घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर के निर्देशों के बाद भी संबंधित ठेकेदार समय पर कार्य पूरा नहीं कर सका। योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए कई पक्की सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन मरम्मत नहीं होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति सुचारु करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post