कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने मोहनगढ़ कस्बे कि व्यवस्थाओं का लिया जाएजा


मोहनगढ़।  मोहनगढ़ में स्वच्छता को लेकर कलेक्टर के निर्देशन मे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह ने   बाजार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।  कार्यपालक मजिस्ट्रेट  अभय सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य बाजार क्षेत्र में जमा कचरे को हटाया गया तथा नालियों की सफाई कराई गई।वही दुकानदारों को दुकानों का कचरा डस्टबिन में डालने कि हिदायत दी  वहीं अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। तहसीलदार ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।नायव तहसीलदार अभय सिंह ने ग्राम पंचयात के सरपंच सचिव को कस्बे में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post