मोहनगढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रभारी तहसीलदार मोहनगढ़ ने मंगलवार को तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर आने वाले ग्रामीणों एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह ने कहा कि "मेरे दिन की शुरुआत ही लोगों की समस्याएं सुनने से होती है। आमजन को समय पर न्याय और राहत मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है।" उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों के सीधे संपर्क में आने से उनकी समस्याओं के निराकरण में तेजी आती है और उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ता।
प्रभारी तहसीलदार की इस कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है तथा तहसील कार्यालय में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किया जा रहा है।
रिपोर्ट : राकेश भास्कर, मोहनगढ़
Post a Comment