दूधिया रोशनी में नहाया मोहनगढ़, रात में दिखने लगी नई चमक

मोहनगढ़। कस्बे में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों और आकर्षक विद्युत सज्जा से मोहनगढ़ की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। शाम ढलते ही पूरा कस्बा दूधिया रोशनी से जगमगा उठता है, जिससे मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।
रात के समय जगमगाती रोशनी से न केवल कस्बे की खूबसूरती बढ़ी है, बल्कि लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले जहां अंधेरे के कारण परेशानी होती थी, वहीं अब रात के समय भी सुरक्षित वातावरण महसूस हो रहा है।
 सरपंच सचिव और रोजगार सहायक के प्रयासों से कस्बे की सड़कों पर फैली दूधिया रोशनी से मोहनगढ़ का नजारा किसी शहर से कम नहीं दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की पहचान और आकर्षण दोनों बढ़े हैं।
रिपोर्ट : राकेश भास्कर मोहनगढ़
Previous Post Next Post