मोहनगढ़। बंधा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव बडेरा खिरक में 10 वर्षीय साहिल रजक पिता घनश्याम रजक का शव कुएं में मिलने से गाँव में मातम पसर गया। पुलिस की माने तो मासूम ना तो बोल पाता था और ना ही उसे सुनाई देता था, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मासूम किसी तरह कुएं के पास पहुंच गया और अचानक उसमें जा गिरा। परिजनों को जानकारी मिलते ही उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।