शासकीय पीएम श्री स्कूल अचर्रा हुआ डिजिटल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिली नई दिशा


मोहनगढ़। मोहनगढ़ क्षेत्र का शासकीय पीएम श्री स्कूल अचर्रा एक मात्रा ऐसा स्कूल है जो शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर नई दिशा में आगे बढ़ रहा है यह स्कूल प्राचार्य सोनू साहू के मार्गदर्शन में पूरी तरह डिजिटल रूप लेता जा रहा है। पीएम श्री स्कूल अचर्रा में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्कूल को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ते हुए शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाया जा रहा है।
डिजिटल माध्यमों के उपयोग से विद्यार्थियों को विषयों को आसानी से समझने, नई जानकारी प्राप्त करने तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। स्मार्ट कक्षाओं और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से शिक्षक बच्चों को पाठ्यक्रम की जानकारी बेहतर तरीके से समझा रहे हैं।
विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें आधुनिक समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
पीएम श्री स्कूल की डिजिटल पहल से अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है। आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा व्यवस्था में हो रहा बदलाव क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है।
Previous Post Next Post