कीचड़ में तब्दील सीसी सड़क, राहगीरों को निकलने में हो रही परेशानी

मोहनगढ़ ।जनपद जतारा की ग्राम पंचायत पंचमपुरा के ढिमरोला मोहल्ले में बारिश के बाद सीसी सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान मोहल्ले की सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से सड़क पर जमा कीचड़ और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच पर लापरवाही औऱ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
Previous Post Next Post