मोहनगढ़। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बीच ग्राम पंचायत नंदनवारा के गांव नीमखेरा निवासी सुरेश पाल के परिवार पर उस समय मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा, जब बारिश के कारण उसके घर का छप्पर भरभराकर गिर गया। हादसे में छप्पर के नीचे बंधी एक दर्जन से अधिक भेड़ो में से करीब आधा दर्जन भेड़ें दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवार ने बताया कि भेड़ पालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन था। भेड़ों की मौत से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से बारिश के चलते कमजोर और जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा को लेकर तत्काल सर्वे कराने तथा जरूरतमंद परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।