मोहनगढ़ । क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लाभ अब ग्रामीण अंचलों में भी दिखाई देने लगा है। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों बारिश के मौसम में राहगीरों और यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
बरसात के दौरान बसों और अन्य यात्री वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को पहले खुले में खड़े होकर बारिश से बचने के लिए परेशान होना पड़ता था। यात्री प्रतीक्षालय बनने से लोगों को बारिश से राहत मिल रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधायक नितेंद्र सिंह द्वारा लगातार विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। यात्री प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं सीधे तौर पर आम नागरिकों को राहत पहुंचाती हैं।
ग्रामीणों ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसका फायदा आम जनता को मिले। बरसात के मौसम में प्रतीक्षालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बनकर सामने आए हैं।