लगातार बारिश से बढ़ रहा जमानी नदी का जलस्तर, नायब तहसीलदार ने लोगों को किया जागरूक

मोहनगढ़। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जमानी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। नायब तहसीलदार  अभय सिंह ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले जमीनी नदी पर स्थित मड़ीघाट पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के ग्रामीणों को नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जागरूक किया।
नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से अपील की कि नदी के तेज बहाव और जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं तथा बच्चों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की बात कही।
प्रशासन द्वारा लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Previous Post Next Post