हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रावास परिसर में किया गया वृक्षारोपण

मोहनगढ़। शासकीय बालक सीनियर छात्रावास परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अभय सिंह ने छात्रावास अधीक्षक के साथ मिलकर परिसर में फलदार पौधे लगाए।
नायब तहसीलदार अभय सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया। छात्रावास परिसर में फलदार पौधे लगाए जाने से विद्यार्थियों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने छात्रावास अधीक्षक राम प्रकाश अहिरवार के साथ फलदार पेड लगाए।
Previous Post Next Post