मोहनगढ़। तहसीलदार ने कुशल प्रशासक का निभाया फर्ज, कस्बे में तिरंगा यात्रा के भ्रमण के दौरान घटिया मोहल्ला की कुछ महिलाओं ने मोहल्ले में पेयजल की समस्या को लेकर जब तहसीलदार को अवगत कराया उसी समय मोहनगढ़ तहसीलदार सावंत सिंह महिलाओं के साथ पानी की समस्या से जूझ रहे मोहल्ले में पहुंच गए जहां पर उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से बैठकर सुना और तुरंत जिम्मेवारों से दूरभाष पर बात कर समस्या का समाधान की लेकर चर्चा की । नगर एवं क्षेत्र में पेयजल को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर तहसीलदार ने पहल करते हुए संबंधित लोगों एवं अधिकारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान कराया।
तहसीलदार ने कहा कि आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने तथा जहां भी समस्या सामने आए, वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार की पहल के बाद पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की उम्मीद जताई। लोगों ने प्रशासन द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान कराने की पहल की सराहना की।