मोहनगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिवराजपुरा गांव में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्रामीणों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अभय सिंह भी स्कूली बच्चों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकले ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान गांव का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम सरपंच के साथ स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।