तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत गांव में पसरा मातम


मोहनगढ़।  तहसील क्षेत्र के बसनेरा गाँव में शनिवार को तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकुरदास केवट के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि ठाकुरदास केवट तालाब में गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous Post Next Post