दरगाय कला में जनसुनवाई, ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं


मोहनगढ़। ग्राम पंचायत दरगाय कला में मंगलबार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान पंचयात सचिव माधव सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पानी, बिजली, नाली, साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन एवं पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित होने से गांव की समस्याएं समय पर अधिकारियों तक पहुंचती हैं और उनके निराकरण की उम्मीद बढ़ती है।
Previous Post Next Post