पुलिस अधीक्षक ने जतारा, बम्होरी कला, लिधोरा थाना एवं कनेरा-जेवर चौकी का किया निरीक्षण


कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


टीकमगढ़।  जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  ने  थाना जतारा, थाना बम्होरी कला, थाना लिधोरा तथा चौकी कनेरा एवं जेवर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना एवं चौकी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, विवेचनाओं, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस, उपलब्ध संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।

थाना/चौकी परिसर एवं अभिलेखों का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाना एवं चौकी भवन, कार्यालय, रोजनामचा, विवेचना कक्ष, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष, कम्प्यूटर एवं अन्य तकनीकी संसाधन, मालखाना, शस्त्रागार तथा सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने परिसर में स्वच्छता, अभिलेखों का नियमित एवं अद्यतन संधारण, शासकीय संसाधनों का उचित रख-रखाव एवं संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी, प्रभावी गश्त, औचक चेकिंग एवं आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।

लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, चालान, खात्मा एवं खारिज प्रकरणों की प्रकरणवार एवं विवेचकवार समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने गंभीर एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, तथ्यपरक, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विवेचकों को प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में भी आवश्यक तत्परता बरतने के निर्देश दिए।


Previous Post Next Post