जन्माष्टमी के अवसर पर कलेक्टर ने किया गौ-पूजनगौशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टीकमगढ़। शुक्रवार को  कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय ने ग्राम बौरी स्थित क्षीरधारा गौशाला का भ्रमण कर एवं गौशाला की व्यवस्थाएं देखी इसके बाद  कलेक्टर ने  गौशाला में गौ-पूजन कर गायों की पूजा-अर्चना की।  गौवंश के रख-रखाव, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ग्राम पंचायत बौरी में पशुपालक  हरिराम यादव के घर पहुंचकर उनके पशुपालन कार्य का अवलोकन किया।  हरिराम यादव अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर पशुपालन का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. जैन ने कलेक्टर को हरिराम यादव के यहां कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से जन्मी गायों से परिचित कराया तथा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए पशुपालकों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Previous Post Next Post