गौ पूजा के बाद गायों को खिलाई गुड़-रोटी, गौशाला में दिखा श्रद्धा का भाव



मोहनगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मोहनगढ़ स्थित वृंदावन गौशाला में श्रद्धा और आस्था के साथ गौ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गौवंश का विधि-विधान से पूजन कर उनकी सेवा की गई। पूजा-अर्चना के बाद गायों को गुड़-रोटी खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।
गौशाला परिसर में मौजूद लोगों ने गायों को अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई और गौ सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गुमान केवट की गौवंश के प्रति प्रेम और सेवा भावना देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है और गौ सेवा को महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक दायित्व के रूप में देखा जाता है।
Previous Post Next Post