उप स्वास्थ्य केंद्र नन्दनबारा में फिर ताला लटकते देख घर वापस लोटे मरीज

 
नंदनवारा उप स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर बाद स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का ग्रामीणों का आरोप, मरीजों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
मोहनगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच मोहनगढ़ क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नंदनवारा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर के बाद अक्सर ताला लटक जाता है, जिसके चलते इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग सामान्य बीमारी, सर्दी जुकाम,बुखार, मलेरिया,चोट एवं गर्भवती महिलाए उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। लेकिन समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुलने या दोपहर बाद ताला लगा मिलने से उन्हें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार मरीजों को मजबूरी में निजी क्लीनिक या दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है।

जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि उप स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय तक नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहा है तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है, यह बड़ा सवाल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराकर उप स्वास्थ्य केंद्र को निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है।

 पूरे मामले को लेकर सीएमएचओ ओपी अनुरागी से बात की गई तो उनका कहना है कि पता करते हैं  दोपहर से उप स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर देना गलत हैं  जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
               ओ पी अनुरागी 
 मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी टीकमगढ़ 
Previous Post Next Post