मोहनगढ़। मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्राम गोर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला तकरीवन 12:25 तक नहीं खुलने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से मरीजों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को उठानी पड़ रही है। समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी अस्पतालों या दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।
उप स्वास्थ्य केंद्र गोर में पदस्थ MPW राजाराम अहिरवार से बात की तो उनका कहना हैं की में फील्ड में हूँ, सोमवार मंगलवार को फील्ड में ड्यूटी रहती है इसलिए स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगाना पड़ता है। अब सिस्टम से सवाल यही है कि ऐसे में कोई गंभीर मरीज उप स्वास्थ्य केंद्र तक आ जाए तो उसकी जान कैसे बचेगी।