संत रविदास जी सेवा पखवाड़ा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित


 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्व समिति से कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
मोहनगढ़। संत रविदास जी सेवा पखवाड़ा एवं आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर मोहनगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की  गोर गाँव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, तिरंगा यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के विचार समाज में समानता, सेवा और भाईचारे का संदेश देते हैं। वहीं तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगी। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में आज मोहनगढ़ मंडल की काम काजी बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में संत रविदास जी सेवा पखवाड़ा ,तिरंगा यात्रा के संदर्भ में चर्चा हुई। 
बैठक में  मुख्य अतिथि गनेशीलाल नायक  पूर्व मंडल अध्यक्ष सालिकराम चतुर्वेदी, जनपद उपाध्यक्ष बिर्जेश रावत, मंडल अध्यक्ष मानसिंह दांगी, चिंतामन गंगेल, राजीव चतुर्वेदी, कल्लू अवस्थी अंशुल खटीक एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post