समस्याओं के निराकरण और राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर तहसीलदार सम्मानित


टीकमगढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं राजस्व संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर टीकमगढ़ कलेक्टर  विवेक श्रोतीय ने मोहनगढ़ के प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह को सम्मानित किया। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह द्वारा तहसील क्षेत्र में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, आमजन की समस्याओं की सुनवाई तथा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके द्वारा राजस्व कार्यों में तत्परता के साथ कार्य करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने पर यह सम्मान दिया गया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने और उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्मान मिलने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी प्रभारी तहसीलदार को बधाई  एवं शुभकामनाएं दी हैं ।
Previous Post Next Post