फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने पर पटवारी कों कलेक्टर ने किया सम्मानित


मोहनगढ़। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मोहनगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी राजकुमार अहिरवार को कलेक्टर विवेक श्रोतीय द्वारा सम्मानित किया गया। मोहनगढ़ तहसील में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पटवारी को बधाई दी।
फार्मर रजिस्ट्री शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज एवं व्यवस्थित किया जा रहा है। इस कार्य में बेहतर प्रगति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर पटवारी राजकुमार अहिरवार के प्रयासों की सराहना की गई।
कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने पर पटवारी राजकुमार अहिरवार ने इसे अपने लिए प्रोत्साहन बताते हुए भविष्य में भी शासकीय कार्यों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने की बात कही।
Previous Post Next Post