तहसीलदार का अनोखा अंदाज, जमीन पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलो में निराकरण ऑन द स्पॉट



 उत्कृष्ट कार्यशैली वाले अधिकारी की सादगी ने जीता लोगों का दिल




मोहनगढ़। आमतौर पर अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कार्यालय में कुर्सी पर बैठते नजर आते हैं, लेकिन मोहनगढ़ के प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर ग्रामीणों और आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया।
तहसीलदार सावंत सिंह की इस सादगी और सहज व्यवहार की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी का आमजन के बीच इस तरह बैठकर उनकी समस्याएं सुनना प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है।
प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह का कहना है की हम जनता के सेवक हैं ना की मालिक जनता को सहजता से सुना हमारा प्रथम कर्तव्य है, प्रभारी तहसीलदार  के लगातार राजस्व मामलों के निराकरण, जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और अपने कार्य के प्रति सक्रियता के लिए सराहा जाता रहा है। उनकी मेहनती, सरल और उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते वे क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके पहले लोग तहसीलदार से मिलने के लिए तरसते थे लेकिन वर्तमान तहसीलदार से मिलना और काम की बात करना बिल्कुल सरल है यहां तक की जो तहसील इसके पहले 6:00 बजे के पहले बंद हो जाती थी आज वही तहसील एक अच्छे प्रशासक की वजह से लोगों की देर शाम तक सुनवाई होती है।
Previous Post Next Post