भगवंतपुरा से जल लेकर कुंडेश्वर पहुंचे कावड़िए, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत



टीकमगढ़। सावन के पावन अवसर पर भगवंतपुरा से जल लेकर निकले कावड़ियों का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों के जत्थे में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कांग्रेस युवा नेता शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सैकड़ो ग्रामवासी एवं क्षेत्र वासी मंगलवार की सुबह कुंडेश्वर की ओर रवाना हुए समस्त कावड़िए पवित्र जल लेकर कुंडेश्वर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कावड़ यात्रा के दौरान लोगों ने कावड़ियों के लिए जलपान सहित अन्य व्यवस्थाएं भी कीं।
कुंडेश्वर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। पूरी यात्रा के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Previous Post Next Post