तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,आधा दर्जन मांगों को लेकर कर्मचारियों ने उठाई आवाज

टीकमगढ़ । मंगलबार कों तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर कों ज्ञापन सौंपा गया। संघ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से करीब आधा दर्जन मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ दिए जाने की मांग रखी गई। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में लंबित महंगाई भत्ते का लाभ समय पर मिलना आवश्यक है।
कर्मचारी संघ ने अन्य लंबित मांगों पर भी शासन से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी जायज मांगों का शीघ्र निराकरण होने से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ेगा। संघ ने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द आदेश जारी करने की अपील की। ज्ञापन में बलिराम अहिरवार, जेके जैन, रागनी तिवारी, चित्रांश खरे, कुलदीप एवं अन्य संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post