ईद-ए-मिलादुन्नबी पर मोहनगढ़ में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

मोहनगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मुबारक अवसर पर बुधवार को मोहनगढ़ में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की सदाओं से नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। जुलूस के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।
Previous Post Next Post