भरभराकर गिरी मोहनगढ़ किले की ऊंची दीवार, टला बड़ा हादसा

मोहनगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच मोहनगढ़ किले की एक पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किले की दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी। लगातार बारिश के कारण दीवार की हालत और कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किले की अन्य जर्जर दीवारों को लेकर भी चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुरातत्व  विभाग से किले का निरीक्षण कर जर्जर हिस्सों को सुरक्षित कराने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Previous Post Next Post