स्वामित्व पंजीयन को लेकर मोहनगढ़ तहसील में बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


कलेक्टर की टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में अधिकारियों ने की समीक्षा



मोहनगढ़। स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन कार्य को गति देने एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर मोहनगढ़ तहसील कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पटवारियों को स्वामित्व पंजीयन से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बताया गया कि कलेक्टर की टीएल बैठक में स्वामित्व पंजीयन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत मोहनगढ़ तहसील स्तर पर बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। मोहनगढ़ प्रभारी तहसीलदार सावंत सिंह, एवं नायब तहसीलदार  अभय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों का परीक्षण कर पंजीयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा गया कि पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही क्षेत्रवार प्रगति की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया गया।
Previous Post Next Post