मोहनगढ़ मानसागर तालाब का बढ़ा जलस्तर, बंधान और सड़क पर पानी का भराव, नहीं दिख रही सड़क हादसे की आशंका


सड़क पर पानी फैलने से यात्रियों को नहीं दिख रही सड़क, हादसे की आशंका बढ़ी


मोहनगढ़। लगातार बारिश के चलते मोहनगढ़ मान सागर तालाब का जलस्तर बढ़ने से तालाब के बंधान सहित सड़क पर पानी का भराव हो गया है। सड़क पर पानी फैल जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
तालाब का जलस्तर बढ़ने के साथ पानी सड़क के हिस्से तक पहुंच गया है। पानी भराव के कारण वाहन चालकों को सड़क की सीमा और गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। खासकर रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि सड़क पर जमा पानी के चलते मार्ग दिखाई नहीं देता।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा मौके पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो लगातार बारिश के बीच दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।
Previous Post Next Post