मोहनगढ़ । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मोहनगढ़ के रानीपुरा में आज भव्य दही हांडी फोड़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। दही हांडी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महेश केवट रहेंगे साथ इकाई कर्म की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नायब तहसीलदार अभय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में संबंधित लोगों से चर्चा की।
दही हांडी फोड़ महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान गोविंदा टीम द्वारा दही हांडी फोड़ने का रोमांचक प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के आयोजन समस्त रानीपुर दहीहंडी महोत्सव टीम एवं सरपंच प्रतिनिधि रजनीश यादव ने बताया हमारे रानीपुररा गांव में क्षेत्र का सबसे रोमांचक दहीहंडी का महोत्सव आयोजित किया जाता है जो वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।